Move to Jagran APP

भाजयुमो का सदस्यता महाअभियान चार को

मनिका संगठन पर्व सदस्यता महाअभियान को लेकर मनिका विधानसभा की बैठक मनिका प्रखंड के सामुदा

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 06:47 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 06:44 AM (IST)
भाजयुमो का सदस्यता महाअभियान चार को
भाजयुमो का सदस्यता महाअभियान चार को

मनिका : संगठन पर्व सदस्यता महाअभियान को लेकर मनिका विधानसभा की बैठक मनिका प्रखंड के सामुदायिक भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय की अध्यक्षता में की गई।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश मंत्री वरुण तिवारी ने कहा कि 4 अगस्त को पूरे झारखंड प्रदेश में एक साथ संगठन पर्व सदस्यता महाअभियान चलाया जाएगा इसमें सभी भाजयुमो कार्यकर्ता सभी पंचायत में एक-एक सौ सदस्य बनाएंगे। वहीं प्रमंडल प्रभारी श्याम बाबू ने कहा कि हम सभी भाजयुमो के कार्यकर्ता सभी पंचायत में जाएं और जो केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के योजनाओं से एवं सरकार के कार्यप्रणाली से प्रसन्न है। उन सभी को भाजपा की सदस्यता जरूर दिलाएं। जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य के हम सभी करीब आ चुके हैं। हम संगठन पर्व सदस्यता महाअभियान को सफल बनाएंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नितेश कुमार, भाजयुमो मनिका मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार निराला, बरवाडीह मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, छिपादोहर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद, छिपादोहर महामंत्री अजय सोनी, गारू मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार कश्यप, महुआडांड़ मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, मंडल महामंत्री रोहित कुमार गुप्ता, भाजयुमो जिला का समिति सदस्य पंकज यादव, रजत कुमार, मनदीप कुमार, अमरनाथ कुमार, अनिल कुमार, मनजीत लोहरा, भरत राम, अनिल कुमार, बिगन सिंह, हरेश्वर सिंह, लालू सिंह, उपेंद्र यादव, रमेश सिंह, बसंत कुमार, राम प्रभु राम, संतोष कुमार सिंह सहित सभी मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.