बरवाडीह में माओवादी गिरफ्तार, नक्सली साहित्य जब्त
संवाद सूत्र बरवाडीह (लातेहार) एसपी के निर्देश पर बरवाडीह थाना प्रभारी दिनेश कुमार एए
संवाद सूत्र, बरवाडीह (लातेहार) : एसपी के निर्देश पर बरवाडीह थाना प्रभारी दिनेश कुमार, एएसआई पारस नाथ प्रसाद और बंधन भगत ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर गुरुवार को एक माओवादी सदस्य झमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से नक्सली बैनर, पोस्टर और नक्सली साहित्य भी जब्त किए हैं। जब्त बैनर में सरकार विरोधी नारे लिखे हुए हैं। गिरफ्तार नक्सली मनिका के मटलौंग का रहने वाला है। डीएसपी अमरनाथ और थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि एसपी प्रशांत आंनद को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त नक्सली बूढ़ा पहाड़ पर माओवादियों की बैठक में शामिल होने मंडल के रास्ते जा रहा है। एसपी के आदेश पर बिना देर किए मंडल मुख्य सड़क पर बरवाडीह वन विभाग के नाका के पास छापामारी की गई। जिसमें उक्त माओवादी को नक्सली सामग्री के साथ पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त नक्सली करीब 10 -12 साल से माओवादी के सक्रिय सदस्य के रूप में काम करता था। सालों से वह माओवादियों को नक्सली सामान ले जाकर देता था। जिस समय उसकी गिरफ्तारी हुई, उसके साथ एक महिला भी थी, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
गिरफ्तार नक्सली का भाई भी है माओवादी कमांडर :
बरवाडीह पुलिस के हत्थे चढ़ा माओवादी नक्सली झमन सिंह का भाई कुंदन जी उर्फ सुधीर सिंह भी एरिया कमांडर है। जो बूढ़ा पहाड़ में एक नक्सली मीटिग में शामिल था। डीएसपी अमरनाथ और थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि उसी के बुलावे पर नक्सली सामान पहुंचाने वह जा रहा है। जब से कुंदन नक्सली बना है, उसी समय से उसका भाई झमन भी माओवादी नक्सली का सदस्य बन गया था।