Move to Jagran APP

चंदवा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

चंदवा : 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। गायत्री माता की ज

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 05:31 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 05:31 PM (IST)
चंदवा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
चंदवा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

चंदवा : 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। गायत्री माता की जय, ऊं भूभुव: स्व: तत्सावतुवरण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात और बैंड की धुन पर कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा मंदिर परिसर से निकलकर नगर भ्रमण करती देवनद-दामोदर तट पहुंची। जहां हरिद्वार से आए प्रज्ञा पुराण कथा वाचक बैजनाथ ¨सह, सहायक बसंती लाल सोलंकी और शक्तिपीठ के परिव्राजक अशोक पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी-देवताओं का आहवन कर कलशों में जल भर कलशयात्रा वापस शक्तिपीठ पहुंची। जहां कलश पूजन और प्रसाद वितरण किया गया। इससे पूर्व कलश यात्रा का शुभारंभ वहां पहुंची झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कल्याणी शरण झंडोतोलन कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने कलश यात्रा में शामिल होनेवाले युवतियों व महिलाओं के सिर पर कलश रखा और उन्हें कलशयात्रा के लिए रवाना किया। मौके पर अवध किशोर पाठक, राजेश चंद्र पांडेय, जीवन विश्वकर्मा, रामफल केशरी, दयानिधि प्रसाद, रामदेनी ¨सह, कुशेश्वर प्रसाद, अर्जुन राणा, सुजीत प्रसाद, अर्जुन अग्रवाल, दीपक कुमार, डा0 अनिल कुमार, राजेन्द्र गुप्ता, रमेश गुप्ता, दिनेश प्रसाद, कलावती देवी, शांता सिन्हा, रीता देवी, पूर्णिमा देवी, जुली देवी, सबिता साहु, विवेकानंद, रंजना देवी, सुषमा, शालु, संतोष समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

loksabha election banner

निकाली गई झांकी :

कलशयात्रा के साथ भारत माता व अखिल विश्व गायत्री परिवार के युग द्रष्टा परम पूज्य गुरूदेव वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा की झांकी निकाली गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.