मिट्टी के दीवार गिरने से महिला घायल, रांची रिम्स रेफर
मिट्टी के दीवार गिरने से महिला घायल रांची रिम्स रेफर
मिट्टी के दीवार गिरने से महिला घायल, रांची रिम्स रेफर
संवाद सूत्र, लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के भुसूर गांव में बुधवार को महिला पर मिट्टी के दीवार गिरने से महिला घायल हो गई। महिला की पहचान भुसूर गांव निवासी बालेश्वर भगत की पत्नी सरोज देवी उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है। इसकी सूचना पूर्व मुखिया पति आर्सेन तिर्की को मिलते ही अनान फनान में घटना स्थल पर पहुंचकर घायल महिला को सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डा.एसएन चौधरी ने प्राथमिक उपचार सर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि महिला की बाएं पैर का दो हड्डी टूट जाने के कारण रिम्स रेफर कर दिया गया है। इधर स्वजनों ने बताया कि महिला सुबह घर से निकल रही थी, इसी दौरान मिट्टी के कच्ची दीवार महिला पर गिर गई। जिससे घायल हो गई।