बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत, एक रिम्स रेफर
बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई एक की मौत एक रिम्स रेफर
बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत, एक रिम्स रेफर
संवाद सूत्र, लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के आरागुंडी पंचायत के कुंदरी नदी के समीप शुक्रवार की सुबह जेएच 19 सी 8757 बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार की मौत घटना स्थल में हो गई। जिसकी पहचान जड़ियांग ग्राम निवासी चंद्रमणि कुमारी पिता भुनेश्वर उरांव उम्र 22 वर्ष के रूप में कई गई है।वही चालक पिंटू उरांव गंभीर रूप से घायल हैं। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना सदर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही एम्बुलेंस के द्वारा घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर युवक को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों -भाई बहन थे। अहले सुबह अपने घर ठेकी से बाइक में बैठकर अपने जीजा जी से मिलने के लिए कुंद्रीआ रहे थे। इसी दौरान बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गया। जिससे बाइक पर सवार युवती की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जब इस घटना की सूचना स्वजनों को प्राप्त होने पर स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।