Move to Jagran APP

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, रांची रिम्स रेफर

कार ने बाइक सवार बहुदेशीय कार्यकर्ता को मारी टक्कर रांची रिम्स रेफर

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 07:13 PM (IST)
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, रांची रिम्स रेफर
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, रांची रिम्स रेफर

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, रांची रिम्स रेफर

loksabha election banner

संवाद सूत्र, लातेहार : जिला मुख्यालय के पानी टंकी के समीप शनिवार को एक स्वीफ्ट डिजायर कार ने चुनाव ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार बहुदेशीय कार्यकर्ता को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बहुदेशीय कार्यकर्ता जख्मी रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बहुदेशीय कार्यकर्ता अशोक कुमार (पिता स्व. कोसो महतो, जिला कोडरमा) महुआडांड़ से चुनाव ड्यूटी के बाद शनिवार को जिला मुख्यालय लातेहार में योगदान के लिए अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक स्विफट डिजायर कार केए-51एमएफ-3019) ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में वे बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बहुदेशीय कार्यकर्ता को इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. मोहम्मद आरिफ ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि अशोक कुमार के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.