मूसलाधार बारिश के बाद नहर से ओवर फ्लो हो रहा पानी
संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) मूसलाधार बारिश के बाद तालाब के पानी के ओवर फ्लो के लिए बनाए ग
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 06:23 PM (IST)
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): मूसलाधार बारिश के बाद तालाब के पानी के ओवर फ्लो के लिए बनाए गए नहर से पानी निकल रहा है। नहर के पानी के साथ बांध की मछलियां भी बाहर निकल रही है। ओवर फ्लो नहर के पानी के साथ निकलते मछलियों को पकड़ने के लिए युवाओं की टीम जुटी है। कोई मछली पकड़ने का जाल लेकर तो कोई फटी मच्छरदानी और कोई डंडा लेकर मछली पकड़ने की कवायद में जुटा है। कई लोग मछली पकड़ते लोगों को देखकर आनंद उठा रहे हैं। इधर, तालाब से भारी मात्रा में निकलते मछलियों से तालाब के ठीकेदार को नुकसान की बात कही जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें