Move to Jagran APP

रामेश्वर मुर्मू हत्याकांड की सीबीआइ जांच हो

संवाद सूत्र लातेहार शहीद सिद्धू कान्हू के छठवीं पीढ़ी के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की जांच की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 04:43 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 04:43 PM (IST)
रामेश्वर मुर्मू हत्याकांड की सीबीआइ जांच हो
रामेश्वर मुर्मू हत्याकांड की सीबीआइ जांच हो

संवाद सूत्र, लातेहार : शहीद सिद्धू कान्हू के छठवीं पीढ़ी के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह़, भाजपा जिला महामंत्री राजन तिवारी, पूर्व जिला महामंत्री राकेश दूबे, रामदेव सिंह ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 12 जून 2020 की रात्रि को स्वतंत्रता सेनानी शहीद सिद्धू कान्हू की छठवी वंशज रामेश्वर मुर्मू की निर्मम हत्या कर दी गई है। साहेबगंज जिले के भोगनाडीह में एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा एक साजिश के तहत कर दिया गया है। परंतु प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे यह जाहिर होता है कि प्रशासन सरकार के दबाव में आकर मामले को दबाना जा रही है क्योंकि यह क्षेत्र झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा है। स्वतंत्रता सेनानी शहीद सिद्धू कान्हू एवं उनके वंशज को न्याय दिलाने के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला लातेहार के द्वारा कटिबद्ध है। इस मामले में सीबीआइ जांच कराने की मांग राज्यपाल से की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.