विधिक सेवा सशक्तीकरण शिविर 29 को
लातेहार : व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय की अध्यक्ष्
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 05:16 PM (IST)
लातेहार : व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें नालसा दिल्ली व झालसा रांची के निर्देश पर 29 मार्च को बरवाडीह में अनुसूचित जाति जनजाति के लिए विधिक सेवा सशक्तीकरण शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को अनुसूचित जाति-जनजाति के लाभ के लिए लाभान्वित करना ही शिविर का उद्देश्य है। इसमें उपायुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सशक्तीकरण शिविर की सफलता के लिए जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। इस मौके पर श्रम, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, जिला कल्याण समिति, जिला जनसंपर्क व आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें