अब स्टेशन पर कचरा फेंकना पड़ेगा महंगा! रेलवे ने दी चेतावनी, पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना और होगी कार्रवाई
रेलवे प्रशासन ने बरवाडीह स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अब कचरा फेंकने पर ...और पढ़ें

रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना।
HighLights
रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना।
नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई।
संवाद सूत्र, बरवाडीह (लातेहार)। रेलवे परिसर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए रेलवे प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और रेलवे की अन्य जगहों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अब जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसको लेकर बुधवार को रेलवे प्रशासन की ओर से माइकिंग कर पूरे परिसर में लोगों को चेतावनी दी गई।
माइकिंग के माध्यम से यात्रियों, दुकानदारों और आम लोगों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि रेलवे परिसर में इधर-उधर कचरा फेंकना नियमों का उल्लंघन है। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति को जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अलावा नियमों के अनुसार उसके खिलाफ दंडात्मक एवं कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
रेलवे प्रशासन ने साफ कर दिया है कि स्वच्छता अभियान के तहत अब नियमों की अनदेखी करने वालों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी नहीं फैलाएं। कचरा निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें।
साथ ही दुकानदारों और यात्रियों से भी अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा दूसरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
इस स्वच्छता जागरूकता अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर, आईओडब्ल्यू, एचआई सहित रेलवे के कई अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे परिसर को स्वच्छ रखना केवल रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यात्रियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।
रेलवे प्रशासन की इस पहल से स्पष्ट है कि अब परिसर की स्वच्छता को लेकर केवल जागरूकता अभियान तक सीमित नहीं रहा जाएगा, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने और कानूनी कार्रवाई के जरिए शिकंजा कसा जाएगा।
यह भी पढ़ें- जिस कबाड़ को समझा बेकार, उसी से दक्षिण पूर्व रेलवे ने कमाए 403 करोड़! देशभर में हासिल किया पहला स्थान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।