विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लातेहार में ईंधन का संकट: ₹100 तक ही मिल रहा पेट्रोल, कई पंपों पर लटके नो स्टॉक के बोर्ड

Published: Thu, 14 May 2026 05:16 PM (IST)

लातेहार में गहराए पेट्रोल संकट ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है, कई पंपों पर 'नो स्टॉक' के बोर्ड लगे हैं या वे बंद हैं।

कई पेट्रोल पंपो पर लटके नो स्टॉक के बोर्ड

कई पेट्रोल पंपो पर लटके नो स्टॉक के बोर्ड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, लातेहार। जिला मुख्यालय में पहली बार गहराए पेट्रोल संकट ने आम लोगों की दिनचर्या पर असर डालना शुरू कर दिया है। कई पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक का बोर्ड लगा दिया गया है, जबकि कुछ पंप पूरी तरह बंद पड़े हैं।

जहां पेट्रोल उपलब्ध है, वहां भी ग्राहकों को सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। मोटरसाइकिल चालकों को अधिकतम 100 रुपये तक का ही पेट्रोल मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

बुधवार को शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर बाइक सवार पेट्रोल की तलाश में भटकते नजर आए। कई लोग एक पंप से दूसरे पंप तक चक्कर लगाते रहे। शादी-विवाह के मौसम में अचानक उत्पन्न इस संकट ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को भी आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे सुलेमान एक्का, आषुतोष कुमार, पवन कुमार ने कहा कि इस समय ईंधन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं।

उन्होंने प्रशासन और सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की। वहीं पेट्रोल पंप कर्मियों का कहना है कि उन्हें सीमित मात्रा में ही पेट्रोल देने का निर्देश मिला है।

करकट स्थित एक पंप के कर्मचारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उनके यहां दो दिनों से पेट्रोल खत्म है और नई आपूर्ति कब होगी, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- रांची में पेट्रोल-डीजल संकट: आधे से ज्यादा पंपों पर सप्लाई ठप, गैलन में जमा कर रहे लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।