Move to Jagran APP

घर-घर पूजे गए लक्ष्मी गणेश, दीपों से जगमग हुआ जिला

कोरोना काल में सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए लातेहार जिले

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 06:51 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 06:51 PM (IST)
घर-घर पूजे गए लक्ष्मी गणेश, दीपों से जगमग हुआ जिला

जागरण टीम, लातेहार : कोरोना काल में सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए लातेहार जिले में प्रकाश का पर्व दीपावली धूमधाम से संपन्न हो गया। जिले भर में दीपावली की धूम रही। दीपावली को लेकर जिले के बाजार पूरी रंगत में रहे। सुबह से मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा को लेकर पूजा सामग्री के लिए दुकानों में खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंचने शुरू हो गए थे। इस कारण दुकानों में भारी भीड़ जमी रही। शाम होते ही दीपावली अपने रंगत में आ गई थी। पूरा लातेहार जिला जगमग रोशनी व दीपों की माला से नहाया हुआ था। जिला मुख्यालय लातेहार समेत महुआडांड़, गारू, मनिका, बरवाडीह, चंदवा, बालूमाथ, बारियातू, हेरहंज समेत प्रखंड के गांव व कस्बे भी दीपों की रोशनी से जगमगा रहे थे।

loksabha election banner

बच्चों में था भारी उत्साह :

दीपावली पर्व को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। बच्चे सुबह से ही शाम होने का इंतजार कर रहे थे। शाम होते ही बच्चों को फुलझरियां जलाते हुए देखा गया। वहीं घरों में दीपावली पर्व को लेकर रंगोलियां बनाई गई थी।

खूब हुई मिष्ठान की बिक्री :

दीपावली पर्व को लेकर मिठाई की काफी बिक्री हुई लोग अपने घरों में जीवन भर की मिठास लाने के लिए मिठाई खरीदे और एक दूसरे को दीपावली की शुभकामना दी। साथ ही घरों में श्रीगणेश व माता लक्ष्मी की पूजा के लिए लड्डू खरीद कर प्रसाद चढ़ाए। पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद का वितरण कर जीवन में सुख समृद्धि की कामना की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.