अलौदिया में हुआ स्वास्थ्य सर्वेक्षण
झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति स्वास्थ्य शिक्षा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 04:49 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 04:49 PM (IST)
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति स्वास्थ्य शिक्षा, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से निर्धारित स्वास्थ्य सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत प्रखंड के अलौदिया पंचायत के शुक्रबाजार, भुइयां टोली और अलौदिया में स्वास्थ्य सहिया आरती देवी द्वारा हेल्थ सर्वेक्षण का कार्य किया गया। इस दौरान 40 से अधिक व 5 वर्ष से कम उम्र आयु वर्ग के लोगों की सूची संरक्षित की गई। परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते सांस लेने में तकलीफ, सर्दी, खांसी, बुखार, चक्कर आना, कमजोरी, शुगर जैसी कई बीमारियों के बारे में जानकारी इकट्ठा की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें