राहुल के जन्मदिन पर गरीबों को बांटी खाद्य सामग्री
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव एवं लातेहार जिला ।
संवाद सूत्र, महुआडांड़ (लातेहार) : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव एवं लातेहार जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव के निर्देशानुसार प्रखंड के कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मुकुंद राम के अध्यक्ष में एवं जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल की उपस्थिति में पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाया गया। इस दौरान लद्दाख में चीनी सेना के हमले में शहीद हुए 20 जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही गरीब असहाय वृद्ध महिला पुरुष के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने चीन के उत्पाद का पुरजोर बहिष्कार किया एवं महुआडांड़ प्रखंड वासियों से चीन के उत्पाद का उपयोग नहीं करने का अपील की। मौके पर कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष संजय राय, प्रखंड उपाध्यक्ष सह असनारी ग्राम प्रधान मिलयानुस लकड़ा,प्रखंड सचिव राकेश कुमार, कांग्रेस के हामी पंचायत अध्यक्ष यदुनाथ राम, कांग्रेसी विनोद सिंह, गुलाब सिंह, विश्वनाथ राम समेत कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।