लातेहार मध्यस्थ केंद्र ने पति पत्नी को मिलाया
प्रशिक्षित मध्यस्थ (वरीय अधिवक्ता) लाल अरविद नाथ शाहदेव ने दोनो।
हुआ जागरण संवाददाता, लातेहार : प्रशिक्षित मध्यस्थ (वरीय अधिवक्ता) लाल अरविद नाथ शाहदेव ने दोनों पक्षों को एक दूसरे के विरुद्ध लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप को भूलकर पुन: नई जिदगी जीने का अनुरोध किया। वादी रिया कुमारी के अधिवक्ता सुनील कुमार एवं गौतम कुमार के अधिवक्ता संजय कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से पक्षकारों को सुलह के लिए राजी किया। पिछले तीन तारीख से किए जा रहे प्रयास बुधवार को रंग लाया और दोनों पति-पत्नी अपने गिले-शिकवे भूलकर मध्यस्थ केंद्र में परिजनों के साथ पहुंचे और मामले का निपटारा कर खुशी-खुशी वापस लौटे। दोनों पक्ष मामले का सफल निपटारा के बाद अपने-अपने घर खुशी-खुशी चले गए। प्राधिकार की सचिव कमला कुमारी ने सफल मध्यस्थता के लिए मध्यस्थ शाहदेव एवं पक्षकार अधिवक्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।