महुआडांड़ में अभाविप ने नगर इकाई का किया पुनर्गठन
महुआडांड़ प्रखंड के दुर्गा बाड़ी परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महुआडांड़ इकाई
महुआडांड़ : प्रखंड के दुर्गा बाड़ी परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महुआडांड़ इकाई की बैठक हुई, जिसमें नए नगर कार्यसमिति की घोषणा की गई। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक की अध्यक्षता अभाविप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितीश कुमार एवं लातेहार जिला सोशल मीडिया प्रमुख उज्जवल धनुष ने किया। जहां अभाविप महुआडांड़ नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसमें चंदन कुमार बेसरा को नगर अध्यक्ष एवं राजेंद्र प्रसाद सोनी को नगर उपाध्यक्ष, अंकित कुमार जायसवाल को नगर मंत्री, आयुष्मान ठाकुर एवं सतीश कुमार को नगर सहमंत्री, आयुष जायसवाल, हर्ष जायसवाल, लवकुश कुमार, गौतम कुमार, वागीस चंद्र, भोला केशरी को नगर कार्यसमिति सदस्य, विनीत कुमार पाठक को कार्यालय मंत्री, राहुल राज को नगर सोशल मीडिया प्रमुख,रोहित सोनी को कोषाध्यक्ष,आर्यन जायसवाल एवं राजा रवि राम को विधि व्यवस्था प्रमुख जैसे अनेक कार्यकर्ताओं के नए दायित्व की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री पंकज दास बाबु ने किया। इस मौके पर हर्ष गुप्ता, कुमार गौरव, रोहित ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, रोहित स्वर्णकार समेत अभाविप के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।