विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के तत्वावधान में व्यवहार न्याय।
जागरण संवाददाता, लातेहार : जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष जिला विष्णुकांत सहाय ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों को सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया एवं कई विषयों की जानकारी दी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो तौफिक अहमद, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव वृन्द कमार, अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, स्थायी लोक अदालत के सदस्य डा मुरारी झा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्क सेवाओं की जानकारी दी। इस मौके पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार राम, प्राधिकार की सचिव कमला कुमारी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार, स्थायी लोक अदालत के चन्द्रिका राम, एलपीओ मनोज कुमार सिंह समेत कई अधिवक्ता व न्यायालय कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान कई किसानों के बीच मृदा कार्ड का वितरण किया गया।