बिरसा व नेहरू जयंती मनाई
संत जेवियर कॉलेज महुआडांड़ में 14 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा।
संवाद सूत्र, महुआडांड़ : संत जेवियर कॉलेज महुआडांड़ में 14 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में अस्सिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार टेटे ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी तथा झारखंड स्थापना दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर झारखंड के विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां 16 समूहों में विभिन्न विभागों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया, इस प्रतियोगिता का संचालन अस्सिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय बाड़ा ने किया। जिसमें छात्रों से झारखंड विषयक वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। इस कार्यक्रम मे कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ. एम. के. जोश ने कहा कि हमें बिरसा मुंडा के योगदानों को याद रखने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें शोषण के विरुद्ध भी लड़ने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं सहायक प्राध्यापक उपस्थित थे।