प्रतिबंधित गो मांस के साथ दो को जेल
थाना क्षेत्र के सरलाही (अलौदिया) गांव में ग्रामीणों ने प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा।
संवाद सूत्र, चंदवा : थाना क्षेत्र के सरलाही (अलौदिया) गांव में ग्रामीणों ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को पकड़ा। बुधवार की रात ग्रामीणों ने अंधेरे में दो लोगों को गांव से गुजरते देखा तो संदेह गहराया। हलांकि ग्रामीणों को आता देख प्रतिबंधित मांस की आपूर्ति करनेवाले युवकों ने मांस को पास के पुआल में छिपा दिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने ग्रामीणों को भरमाने का प्रयास किया। कई तरह की बातें की। अंतत: स्पष्ट हुआ कि वो लोग प्रतिबंधित गो मांस के साथ जा रहे हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। गुरुवार को थाना में आवश्यक कारवाई करते पुलिस ने झारखंड राज्य गो वंशीय पशु क्रूरता प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा 295 (ए), 120 (बी), 34 भादवि, (कांड संख्या 153/19) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मोहन पांडेय ने कहा है कि लोग आपराधिक कार्यों से तौबा कर लें अन्यथा उनपर कानूनी कारवाई तय है।