दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो घायल
चंदवा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुई दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।
संवाद सूत्र, चंदवा: थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुई दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। पहली घटना कुजरी गांव के पास घटी जहां एक हाइवा व मालवाहक के बीच टक्कर हो गई। इसमें उपचालक महेंद्र बंजारी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रांची से चतरा की ओर जा रहा मालवाहक ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से एक तीखे मोड़ पर जा भिड़ा। राहगीरों ने राहत कार्य चलाते हुए घायल उप चालक महेंद्र को दूसरे वाहन से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना के साथ स्थानीय पुलिस दुर्घटनास्थल पहुंची और आवागमन दुरुस्त कराया। दूसरी घटना चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर घटी जहां छत्तीसगढ़ बलोदा बाजार से इमाम डबल बुल सीमेंट लेकर लातेहार जा रहा सीमेंट लदा ट्रक (सीजी 11 एएन 1500) दूसरे वाहन को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दूसरा ट्रक वहां खराब अवस्था में पड़ा हुआ था। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच चुकी थी।