खंडित भारत हमें स्वीकार नहीं : डॉ सुमन
खंडित भारत हमें स्वीकार नहीं क्योंकि अखंड भारत ही इस देश ।
जागरण संवाददाता, लातेहार : खंडित भारत हमें स्वीकार नहीं, क्योंकि अखंड भारत ही इस देश की नियति है। यह बात हिदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (बिहार- झारखंड) सह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक डॉ. सुमन कुमार ने कही। वे रविवार को होटल बजरंग में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण झारखंड राज्य में एक बड़ी साजिश रही है। राज्य में मिशनरीज का मुख्य उद्देश्य धर्मांतरण रहा है, लेकिन हिदू जागरण मंच का मानना है कि जब कोई व्यक्ति धर्मांतरित होता है तो वह न केवल अपनी पूजा पद्धति को बदलता है, बल्कि वह एक तरह से देश का गद्दार बन जाता है। क्योंकि इससे वह अपनी परंपरा, संस्कृति सब छोड़ देता है। धर्मांतरण कराने वालों का उद्देश्य देश में फिर से अपना शासन स्थापित करना है। सनातन धर्म सभी धर्मों का आदर करना सिखाता है, क्योंकि हमारा मानना है कि सब का केंद्र बिदु एक है। हमने अपना धर्म किसी पर थोपा नहीं। हिदू जागरण मंच का उद्देश्य विश्व बंधुत्व को कायम करना है। भाईचारगी और बंधुत्व की अनोखी मिसाल दूसरे लोग भी प्रस्तुत करें। वर्तमान समय में भारत नरेंद्र मोदी और झारखंड रघुवर दास के नेतृत्व में पूरी तरह सुरक्षित है। झारखंड में रघुवर दास ने धर्मांतरण निषेध विधेयक लागू कर आदिवासी समाज और आदिवासियत को सुरक्षित करने का प्रयास किया है। अब राज्य भर में खुशहाली का वातावरण बनने लगा है। जनता के कार्यों का निष्पादन प्राथमिकता के साथ होने से जनता में सरकार के प्रति विश्वास की भावना भी बढ़ी है। उन्होंने विश्व हिदू जागरण मंच एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए राष्ट्रवाद की दिशा में काम करने को ही उद्देश्य बताया। इस मौके पर प्रवीण सिंह, अवध कुमार वैद्य, धर्मेंद्र जायसवाल, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष रामकुमार यादव , राजेश पाठक, महासचिव अशोक साहू, संतोष पासवान, विनोद सिंह, उदय नाथ यादव,रामविलास सिंह, उपेंद्र प्रसाद, माधव सिंह, देवमनी बेड, बनेश्वर सिंह, बनेश्वर यादव, रामचरित्र यादव, रितेश कुमार निक्कू, मनोज प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।