आजसू ने निकाली स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा
जिला मुख्यालय के चटनाही मोड़ के समीप महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर जनादेश यात्रा निकाली गई।
संवाद सूत्र, लातेहार : जिला मुख्यालय के चटनाही मोड़ के समीप महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर आजसू के बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष विनय कांत पाडेय के नेतृत्व में स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि आजसू पार्टी क्षेत्रीय समस्याओं और झारखंडी जनमानस तथा राज्य के मूल विषयों को सामने रखी है। राज्य के नवनिर्माण के संकल्प के साथ स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा निकाली गई है। आजसू नेता श्रवण पासवान ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता नेतृत्वकर्ता है और सभी को समर्पण भाव से काम करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि समाजिक न्याय की लड़ाई युवा नेता सुदेश महतो के नेतृत्व मे ही लड़ी जा सकती है। इस मौके पर अनिल पासवान,महरंग यादव, मोहन पासवान, अरविद प्रसाद, विजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अजय पाण्डेय, कमलेश प्रसाद सोनी समेत कई लोग मौजूद थे।