गांधी व शास्त्री जी के बताएं मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि
शहर के मेन रोड स्थित आनंद भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाई गई।
संवाद सूत्र, लातेहार : शहर के मेन रोड स्थित आनंद भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 115 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान लातेहार जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमोद सिंह ने कहा कि गांधी जी व शास्त्री जी के बताएं मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा कि सत्य अहिसा के मार्ग पर चलकर गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। शास्त्री जी के आदर्श को अपनाने की अपील की। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री गांधीजी के हत्यारे नाथूराम को माल्यार्पण करते हैं। वहीं दूसरी ओर गांधी जी को अपना आदर्श मानते है। प्रधानमंत्री का दोहरा चरित्र और नौटंकी जनता देख रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव, लातेहार विधानसभा अध्यक्ष साजन कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष टिकू बाबू ,जमुई अंसारी, रब्बानी हुसैन ,राकेश कुमार ,शंकर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।