Move to Jagran APP

महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

थाना क्षेत्र के चटुआग (कामता) गांव में महिला ने चचेरे ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 06:13 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 06:13 PM (IST)
महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

संवाद सूत्र, चंदवा: थाना क्षेत्र के चटुआग (कामता) गांव में महिला ने चचेरे ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार पीड़िता बुधवार की दोपहर अपने घर में अकेली थी तभी रिश्ते का चाचा ससुर (द्वारिका गंझू) वहां पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी क्रम में उसका पति वहां पहुंच गया। पति की आवाज सुनकर दुष्कर्मी वहां से भाग गया। दुष्कर्मी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लगाने को लेकर थाना पहुंची। काफी देर तक वह थाना के समीप खड़ी रही। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसकी सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इधर आरोपी पक्ष की मानें तो जमीन का पुराना विवाद चल रहा है जिसे लेकर विपक्षी द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.