कार की चपेट में आने से पांच लोग घायल
मनिका मनिका थाना के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सड़क के किना
मनिका : मनिका थाना के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सड़क के किनारे चल रहे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और मनिका थाना पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनिका पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया। घायलों में अंतु यादव कुई गांव का रहने वाला है। उसके पैर व कमर में चोट आयी है। वहीं बरवाडीह गांव निवासी कौशल्या देवी, सरोजा देवी, बाको देवी व फुलो देवी को भी पैर, सिर व कमर में चोट आयी है। रांची से मेदिनीनगर की ओर जा रही कार जेएच 01 सी वाई 4662 मनिका बाजार पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई। और सड़क के किनारे पैदल चल रहे पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं लोगों को धक्का मारने के बाद सड़क के किनारे खड़ी ऑटो को कार ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। जिससे ऑटो आगे जाकर मोटरसाईकिल से जा टकराया। घटना के बाद मनिका थाना पुलिस कार व चालक को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।