Move to Jagran APP

प्रधान सहायक व जनसेविका के बीच नोंकझोंक

चंदवा प्रखंड कार्यालय चंदवा में शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा चला। प्रखंड प्रधान सहायक मृत्यु

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 05:48 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 05:48 PM (IST)
प्रधान सहायक व जनसेविका के बीच नोंकझोंक
प्रधान सहायक व जनसेविका के बीच नोंकझोंक

चंदवा : प्रखंड कार्यालय चंदवा में शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा चला। प्रखंड प्रधान सहायक मृत्युंजय कुमार सिंह व जनसेविका के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। जानकारी के अनुसार जनसेविकाएं अपने बकाए वेतन भुगतान को लेकर प्रधान सहायक के कार्यालय पहुंची थीं। किसी बात को लेकर इनके बीच कहासुनी होते बात बढ़ गई। बड़ी मुश्किल से मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। प्रधान सहायक का कहना था कि जनसेविकाएं कार्यालय के नियमों की अनदेखी कर उससे बाहर जाकर बात कर रही थीं। उन्होंने सीनियर अधिकारी के निर्देश का हवाला दिया। अपनी मांग पर अड़ी महिला कर्मियों के साथ हुई नोकझोंक करने लगी। प्रधान सहायक होने के नाते उन्होंने सिर्फ नियमों की बात की थी। इधर जनसेविकाओं का कहना था कि वर्ष 2018 के फरवरी माह का वेतन भी बकाया है। उनका स्थानांतरण अन्यत्र हो चुका है। ऐसे में फरवरी 2018 का वेतन का भुगतान नहीं होने पर समस्या बढ़ जाएगी। उन्होंने सिर्फ उस संबंध में जानकारी लेनी चाही लेकिन प्रधान सहायक अपनी गरिमा लांघ गए। घटना के इसकी चर्चा प्रखंड में जोरो पर रही। इस बावत बीडीओ अरविन्द कुमार से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो कहा कि वो मीटिग में हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.