होली को लेकर अबीर-गुलाल से पटे बाजार
लातेहार होली रंग और उमंग का त्योहार है। रंगों से खेलने के साथ-साथ लोग पुराने मतभेद क
लातेहार : होली रंग और उमंग का त्योहार है। रंगों से खेलने के साथ-साथ लोग पुराने मतभेद को भी भुला देते हैं। होली के त्योहार के आने पर नवयुवकों में खास उत्साह देखा जा रहा है। कई युवा अभी से ही होली की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं इस बार की होली में बाजार में चहल पहल देखने को मिल रहा है। नवयुवक अपने अपने ढंग से कई जगहों पर म्यूजिक सिस्टम लगाने की तैयारी में जुट गए हैं। नव युवकों ने पानी बचाने के लिए सूखी होली खेलने का मन बना लिया है। पानी की बर्बादी को रोकना चाहते हैं। उनका मानना है कि होली पूर्व पर प्रत्येक साल लाखो लीटर पानी हमलोग यूं ही बर्बाद कर देते हैं। हानिकारक केमिकल से बने रंगों से त्वचा और आंखों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाता है। इस बार की होली अपने गांव में दोस्तों के साथ मनाऊंगा। साथ ही रूठे हुए दोस्तों के साथ होली खेल कर पुराने गिले सिकवे को दूर करने का प्रयास करूंगा।
अजय प्रताप देव, लातेहार फोटो 2 इस बार की होली बगैर पानी के रंग और गुलाल से खेला जाएगा। केमिकल्स वाला रंग से चेहरे पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही आंखों को भी नुकसान पहुंचता है। मैं अपने पूरे परिवार के साथ सुखी होली मनाऊंगी।
नेहा देवी, लातेहार फोटो 3 होली पर्व में हजारों लीटर पानी यूं ही बर्बाद हो जाता है। मैं तो लोगों से अपील करूंगा कि होली में पानी को बचाएं और सूखी होली खेलें। पानी बर्बाद नहीं करें।
सुमंत कुमार, लातेहार फोटो 4 होली के दिन ऐसे रंग में रंगा जाए जिससे आने वाले दिनों में किसी के साथ मनभेद या मतभेद की भावना दिल में न आए।
कुमार अभय, लातेहार फोटो 5 होली के त्योहार में अपने को प्यार देने के साथ-साथ सभी को साथ मिलकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। पूरे परिवार के साथ होली मनाऊंगा।
विकास कुमार, लातेहार। फोटो 6 प्रेम और सौहार्द के साथ होली मनाना चाहिए। इस बार की होली में हमलोग नशे का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी इससे परहेज करने के लिए आग्रह करेंगे।
रंजीत यादव, लातेहार फोटो 7