होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
चंदवा सुभाष चैक के नजदीक नव प्रतिष्ठित हनुमान सह शनि मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह क
चंदवा: सुभाष चैक के नजदीक नव प्रतिष्ठित हनुमान सह शनि मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गणेश वंदना के साथ होली मिलन समारोह का आगाज किया गया। इसके बाद एक से बढ़कर एक भक्ति गीत, संगीत व फगुआ गाए गए। इससे पूर्व समिति के लाल प्रदीप नाथ शाहदेव ने पलामू के ब्यास पुटून गिरी का माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर राजेश चंद्र पांडेय, निर्मल भारती, सुधीर प्रसाद, मन्नु प्रसाद गुप्ता, मनीष भारती, राजकुमार पंडा, संतन पाठक, कुलामन साव, दिलीप पाठक, हरदेव प्रसाद, विजय भारती, आकाश पांडेय, अमित भारती, पवन साहु, सुभाष दुबे, संतोष बैठा, विश्वनाथ पटवारी, जमील खान बबलू, अमरदीप प्रसाद, गंगा जायसवाल बहादुर, अजीत बनारसी, राजकुमार केशरी, उत्तम साहनी, अनुप कुमार, टुनटुन सिंह, बसंत दुबे समेत अन्य मौजूद थे।