Move to Jagran APP

गायत्री मंत्र से होता है दुखों का नाश : वैजनाथ

चंदवा : गायत्री शक्तिपीठ परिसर में प्रवचन करते वैजनाथ ¨सह (हरिद्वार) ने कहा कि गायत्री मंत्र स

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 06:45 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 06:45 PM (IST)
गायत्री मंत्र से होता है दुखों का नाश : वैजनाथ

चंदवा : गायत्री शक्तिपीठ परिसर में प्रवचन करते वैजनाथ ¨सह (हरिद्वार) ने कहा कि गायत्री मंत्र से दुखों का नाश होता है। लोगों को मुसीबतों से छुटकारा मिल जाता है। ढाई-तीन दशक पूर्व तक चंदवा के अलावा आसपास के इलाकों में गायत्री मंत्र से लोग अनभिज्ञ थे। गायत्री मंज जाप और उससे मिले फायदों के बाद हजारों की संख्या में लोग इससे जुड़े। गायत्री मंत्रोच्चार से उनके दुखों का नाश हुआ है। घर में सुख समृद्धि आई है। इसका प्रमाण यहां बैठे लोग हैं। कहा कि इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्तमान समय में यूट्यूब, ¨रग टोन समेत अन्य स्थलों पर इस मंत्र का श्रवण होता है। विद्यार्थियों को इस मंत्र से बहुत लाभ पहुंचता है। यदि किसी विद्यार्थी को पढ़ने में मन नहीं लगता है और वह इस मंत्र का जाप करता है तो उसकी समस्या का निदान हो जाता है। विवाह में आ रही परेशानी, नौकरी, बीमारियों से मुक्ति मिल जा ती है। सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परमात्मा का तेज बुद्धि के सन्मार्ग की ओर ले जाना वाला मंत्र व्यक्ति को यशस्वी बनाने में सहायक होता है। यह मानसिक शांति के साथ तनाव मुक्त जीवन में सहायक होता है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.