दुर्गुगों के त्याग से ही खत्म होगा मन का रावण
चंदवा: दुर्गा मंडल हरैया (कामता) व दुर्गा मंडल बुधबाजार द्वारा रावण दहन का आयोजन किया गया।
चंदवा: दुर्गा मंडल हरैया (कामता) व दुर्गा मंडल बुधबाजार द्वारा रावण दहन का आयोजन किया गया। दुर्गा मंडल हरैया में आचार्य पं. बालकृष्ण मिश्र व प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान में आचार्य पं. गोपाल वैद्य के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि रावण का पुतला जलाने के लिए राम बनना होगा। इसके लिए हमें अपने अंदर छिपे अहंकार, ईष्र्या, व द्वेष जैसे दुगुर्णों का त्याग करना होगा तभी सच्चे अर्थों में रावण का संहार होगा। कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति में रावण बैठा है। इसे जानने, पहचानने व मारने की जरूरत है। हम सब यह संकल्प लें कि अपने अंदर छिपे दुगुर्णों को हमेशा के लिए जला देंगें। यदि सचमुच ऐसा हुआ तो निश्चित ही रावण का संहार हो जाएगा। मौके पर दुर्गा मंडल पदाधिकारी व सदस्य समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
दुर्गा पूजा के अवसर पर दुर्गा मंडल हरैया, रोल (महुआमिलान), वनशक्ति, दुबेजी का गोला समेत कई पूजा समितियों द्वारा भक्ति जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयेाजन किया गया।
दुर्गा मंडल हरैया, रोल (महुआमिलान) समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में जतरा मेले का आयोजन किया गया। दुर्गा मंडल हरैया के जतरा मेले में अलौदिया के खोड़हा नृत्य मंडली को प्रथम, भूषाढ़ मंडली द्वितीय तथा डेमटोली नृत्य मंडली तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बरवाडीह में हुआ रावण दहन
बरवाडीह : बरवाडीह रेलवे क्लब में आसमानी आतिशबाजी के साथ रेलवे के वरीय चिकत्सा अधिकारी डॉ. के एस लाल ने पारंपरिक तरीके से रावण का पुतला दहन किया गया। जहां आधे घंटे हुई आतिशबाजी जो पूरे क्लब में लोगो के आकर्षण का केंद्र बना रहा। विशेष टीम के साथ सर्किल इस्पेक्टर उदय प्रताप ¨सह और थाना प्रभारी नित्यानंद सक्रिय दिखे। वही दूसरी ओर पूरे प्रखंड में रेलवे क्लब बाजार पंचमुखी मंदिर की प्रतिमा को छोड़ अन्य सभी स्थानों से पूरी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमा का विसर्जन किया।