भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के विरोध में धरना
लातेहार : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत संयुक्त विपक्ष दलों ने भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक लागू किए
लातेहार : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत संयुक्त विपक्ष दलों ने भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक लागू किए जाने के खिलाफ सोमवार को लातेहार समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने संयुक्त रूप से किया। महाधरना के मुख्य अतिथि मनिका के पूर्व विधायक रामचंद्र ¨सह थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामचंद्र ¨सह ने कहा कि प्रदेश की जनविरोधी रघुवर सरकार गरीबों की जमीन को लूट कर अपने मित्र पूंजीपतियों और कारपोरेट घराने को देना चाहती है। इसी के तहत लातेहार जिले में हाथी परियोजना फाय¨रग रेंज आदि के नाम पर गरीबों की जमीन को छीनने का काम कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसका विरोध किया जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है राज्य में भय भूख भ्रष्टाचार का माहौल है जो रघुवर सरकार की देन है, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लोक कल्याणकारी सरकार का गठन करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि देश और प्रदेश में जो भी विकास हुआ है वह कांग्रेस पार्टी की देन है भाजपा सरकार देश के संविधान के खिलाफ काम कर रही है और धर्मनिरपेक्षता को खत्म करना चाहती है। प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल खालिद ने कहा कि रघुवर सरकार सामाजिक समरसता को तोड़ने का काम कर रही है अपने खिलाफ बोलने वालों को फंसाने का काम कर रही है, इसके तहत सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू यादव को फंसाने का काम किया गया परंतु हम निराश नहीं हैं। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य अरुण कुमार दुबे, दीपू कुमार सिन्हा, मोहम्मद शमशेर खान, शितमोहन मुंडा, रवींद्र नाथ गंझू, मोहम्मद वारिस, मोहम्मद रिजवान, माया ¨सह, आरती कुमारी, सुनैना कुमारी, कांग्रेस के सच्चिदानंद पांडेय, पंकज तिवारी, आफताब आलम, साजन कुमार, भाकपा माले के बचन ¨सह गोपाल साहू मुख्य रूप से मौजूद थे।