कैंडल मार्च निकालकर सीएम का पुतला फूंका
जागरण संवाददाता लातेहार दुष्कर्म व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर लगाम लगाने में राज्य सरक
जागरण संवाददाता, लातेहार : दुष्कर्म व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर लगाम लगाने में राज्य सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए जिला भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन भी किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कल्याणी पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष सितामानी तिर्की, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष शीला देवी, जिला महामंत्री बंसी यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय, सोशल मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उषा देवी ,महिला मोर्चा जिला महामंत्री अर्पणा सिंह, रानी कुमारी, जिला सदस्य आशा देवी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अंजू गुप्ता, महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष सुनीता देवी, भाजपा जिला मंत्री रेणु देवी समेत कई लोग मौजूद थे।