विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कागजों पर सुरक्षा, जमीन पर बदहाली! न गार्ड, न CCTV दुरुस्त; लातेहार के आदिवासी बालिका छात्रावास का हाल बेहाल

Published: Sun, 23 Aug 2026 03:54 PM (IST)

लातेहार के आदिवासी बालिका छात्रावास में सुरक्षा गार्ड और खराब सीसीटीवी के कारण छात्राओं की सुरक्षा खतरे में है। भोजन ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. छात्रावास में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे खराब।

  2. भोजन और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल।

संवाद सूत्र, लातेहार। जिले में कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदिवासी बालिका छात्रावास में व्यवस्था की हकीकत चिंताजनक है। छात्राओं की सुरक्षा से लेकर भोजन और बुनियादी सुविधाओं तक कई स्तर पर अव्यवस्था नजर आ रही है। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के लिए सबसे बड़ा सवाल उनकी सुरक्षा का है।

छात्रावास में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं होने के कारण रात के समय छात्राओं को असुरक्षा का भय सताता रहता है। छात्राओं के लिए बनाए गए इस सुरक्षित परिसर में निगरानी की व्यवस्था ही कमजोर है तो किसी अनहोनी की स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी, यह बड़ा सवाल है।

छात्रावास परिसर में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन इनमें से कई कैमरे खराब पड़े हैं। यानी सुरक्षा के लिए कैमरे तो लगा दिए गए, मगर उनकी निगरानी व्यवस्था ही ठप है। ऐसे में छात्रावास में बाहरी लोगों के प्रवेश और परिसर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो गया है।

सीसीटीवी कैमरे तभी सुरक्षा का कवच बन सकते हैं, जब वे लगातार काम करें और उनकी निगरानी भी हो। जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने छात्राओं के लिए भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाली छात्राएं सरकारी व्यवस्था पर निर्भर हैं।

ऐसे में उन्हें पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही का सीधा असर छात्राओं के स्वास्थ्य और पढ़ाई पर पड़ता है।

latehar school

सुरक्षा व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की जरूरत

छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए छात्रावास में चौबीसों घंटे सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था किए जाने के साथ खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरुस्त कराने की जरूरत है। साथ ही कैमरों की नियमित निगरानी और रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी।

छात्रावास जैसी संवेदनशील जगह पर सुरक्षा के इंतजाम कागज पर नहीं, जमीन पर दिखने चाहिए। विभागीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था की कमियों को दूर करना होगा, ताकि छात्राओं को भयमुक्त वातावरण मिल सके।

छात्रावास के समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। सुरक्षा, भवन की मरम्मत, सीसीटीवी व भोजन व्यवस्था से संबंधित कमियों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

-अनिल कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी लातेहार।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।