विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में बड़ा सड़क हादसा, लातेहार के ओरसा घाटी में बस पलटी; 5 लोगों की मौत

Published: Sun, 18 Jan 2026 04:01 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jan 2026 04:40 PM (IST)

झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की ओरसा घाटी में एक बस पलट गई। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लातेहार। लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में बस पलट गई। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की सूचना है। थाना प्रभारी मनोज कुमार  घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटे। घटनास्थल के लिए एंबुलेंस भी रवाना हुई। 

अस्पताल में भारी संख्या में घायलों को लाया जा रहा है। महुआडांड़ का सरकारी अस्पताल घायलों से भरा। जानकारी के अनुसार बस में सवार लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लोध फॉल जा रहे थे। घाटी में अचानक बस पलट गई और चीख पुकार मच गया।

5 महिलाओं के शव बरामद

मिली जानकारी के अनुसार बस में 80 लोग सवार थे। अभी तक 5 महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। संभावना है कि बस के नीचे अभी और शव मिलने का अनुमान है। बस के नीचे कुछ घायलों के दबे होने की सूचना है।

वहीं बस पलटने के बाद प्रखंड के कई लोकल क्लिनिक के प्रैक्टिशनर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घायलों के इलाज में डॉक्टरों की सहायता कर रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस ज्ञान गंगा हाई स्कूल बलरामपुर की स्कूल बस है।