विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लातेहार में सरकारी योजना में बड़ा 'घोटाला'? स्कूली बच्चियों को थमा दीं कबाड़ जैसी साइकिलें

Published: Tue, 21 Jul 2026 08:38 PM (IST)

लातेहार के बरवाडीह में स्कूली छात्राओं को वितरित की गई साइकिलों की खराब गुणवत्ता पर विवाद गहरा गया है। आरटीआई ...और पढ़ें

बरवाडीह प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में छात्राओं के बीच वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर विवाद हाे रहा है।

बरवाडीह प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में छात्राओं के बीच वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर विवाद हाे रहा है।

HighLights

  1. बरवाडीह में छात्राओं को मिली साइकिलों की गुणवत्ता खराब।

  2. आरटीआई कार्यकर्ता ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

  3. दोषियों पर कार्रवाई और नई साइकिलें देने की अपील।

संवाद सूत्र, बरवाडीह (लातेहार)। लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड स्थित विभिन्न सरकारी विद्यालयों में छात्राओं को वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर विवाद गहरा गया है। 
 
छात्राओं को मिली साइकिलों के अनफिट और खराब स्थिति में होने का मामला सामने आने के बाद आरटीआई (RTI) कार्यकर्ता तसलीम खान ने उपायुक्त से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
 

बिना गुणवत्ता जांच के वितरण का आरोप

RTI कार्यकर्ता तसलीम खान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्राओं को दी गईं कई साइकिलों के पहिए टेढ़े हैं, ब्रेक ठीक से काम नहीं कर रहे, और सीट व पैडल ढीले हैं। इसके अलावा कई अन्य तकनीकी खामियां भी मौजूद हैं।

कार्रवाई और नई साइकिलों की मांग

तसलीम खान ने जिला प्रशासन से कहा कि साइकिलों की आपूर्ति, गुणवत्ता परीक्षण और वितरण प्रक्रिया की पारदर्शी जांच हो। उन्‍होंने कहा कि दोषी आपूर्तिकर्ता और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

छात्राओं को मानक गुणवत्ता वाली नई और सुरक्षित साइकिलें दी जाएं, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी न हो। साइकिल वितरण के बाद छात्राओं और उनके अभिभावकों ने भी इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। 
 
लोगों का कहना है कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ तभी सार्थक होगा, जब लाभुकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सामग्री मिले। फिलहाल, इस मामले में जिला प्रशासन के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- वैशाली में दिन में धान रोपकर सड़क का विरोध, देर रात बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

यह भी पढ़ें- बल‍िया में मौत का कुआं बना जानलेवा, जर्जर लकड़ी टूटने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

बिना मानक गुणवत्ता जांच (Quality Check) के ही छात्राओं को साइकिलें बांट दी गईं, जिससे उनके साथ दुर्घटना होने का गंभीर खतरा बना हुआ है।

-

तसलीम खान, RTI कार्यकर्ता