विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में OBC छात्रों के हाथ से फिसल रही सरकारी साइकिल, 3 साल में 18-19 हजार की कमी ने बढ़ाई सरकार की टेंशन

Published: Wed, 22 Apr 2026 04:33 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 23 Apr 2026 03:50 PM (GMT+05:30)

झारखंड में पिछले तीन वर्षों से ओबीसी छात्रों को साइकिल वितरण में लगातार कमी आ रही है, जबकि लाभुक छात्राओं ...और पढ़ें

झारखंड में छात्रों को साइकिल वितरण में लगातार गिरावट। (फोटो: सांकेतिक)

झारखंड में छात्रों को साइकिल वितरण में लगातार गिरावट। (फोटो: सांकेतिक)

HighLights

  1. तीन वर्षों से ओबीसी छात्रों को साइकिल वितरण घटा।

  2. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग करेगा गिरावट की जांच।

  3. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1.12 लाख साइकिलें बंटीं।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछड़ा वर्ग के उन छात्रों की संख्या लगातार कम हो रही, जिन्हें स्कूल आने-जाने के लिए सरकार साइकिल देती है। यह जानकारी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट की है।

साइकिल वितरण के पीछे का मकसद स्पष्ट तौर पर यह है कि इसके बहाने सरकारी स्कूलों में नियमित छात्रों की संख्या बढ़ सके। अब आयोग इस रिपोर्ट के आधार पर विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारणों की पड़ताल करेगा। आयोग के प्रतिनिधि एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पूरा कर लौट चुके हैं।

झारखंड में पिछड़ा वर्ग के लोगों का हाल जानने के मकसद से पहुुंचे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों को राज्य सरकार से विभिन्न पहलुओं पर रिपोर्ट मिली है। इन्हीं में से एक पहले साइकिल वितरण का भी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1,49,679 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया था।

लाभुक छात्र-छात्राएं दोनों में कमी

इनमें से 74,243 छात्र थे तो 75,436 छात्राएं। हालांकि अगले वित्तीय वर्ष दोनों प्रकार के लाभुकों की संख्या में कमी देखी गई और लाभुक छात्रों की संख्या 65,600 रही तो लाभुक छात्राओं की संख्या 65,582 रही। इस प्रकार कुल साइकिल वितरण 1,31,182 तक पहुंचा।

तुलना करें तो 2024-25 में पिछले वर्ष से 18 हजार से अधिक की कमी दर्ज की गई। इसके अगल वर्षे 2025-26 में 1,12,793 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया था। यह आंकड़ा भी पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 19 हजार कम रहा।

अब विभाग से रिपोर्ट लेकर आयोग को भेजेंगे

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि इस मसले पर विभाग से जानकारी लेकर जल्द से जल्द भेज दिया जाएगा।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने इस संदर्भ में विभाग से रिपोर्ट मिलने के आश्वासन पर अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।

पिछड़ा वर्ग के विद्याथिर्यों को 2025-26 में मिली साइकिल का ब्यौरा

जिला        | छात्र  | छात्राएं
----------------------------------
रांची       | 2193   | 2460
पाकुड़      | 623    | 858
दुमका       | 3231   | 3184
सिमडेगा     | 01     | 03
लोहरदगा    | 223    | 232
खूंटी         | 273    | 268
सरायकेला    | 2021   | 2004
साहिबगंज    | 2726   | 2881
जमशेदपुर    | 1512   | 1479
चाईबासा     | 1936   | 1963
लातेहार     | 1109   | 1076
जामताड़ा    | 2306   | 2177
गुमला       | 661    | 673
देवघर       | 4800   | 4200
धनबाद       | 343    | 476
गढ़वा       | 4281   | 4371
बोकारो      | 3950   | 4128
चतरा        | 1550   | 1500
गिरिडीह     | 7928   | 8542
गोड्डा      | 3597   | 3648
पलामू       | 2730   | 2745
हजारीबाग    | 3706   | 3787
कोडरमा      | 2649   | 2746
रामगढ़      | 1473   | 1510
----------------------------------
कुल         | 55822  | 56971

यह भी पढ़ें- झारखंड-बिहार की सड़कों का सीन बदल देंगे ये 5 नए प्रोजेक्ट, गाड़ियां फर्राटा दौड़ेंगी; उद्योग-पर्यटन के लिए वरदान

यह भी पढ़ें- दुमका और गिरिडीह में नए चिड़ियाघर, रणथंभौर से आएंगे बाघ-चीते; वन्यजीवों का दलमा-सारंडा में होगा स्वागत

यह भी पढ़ें- JPSC में चल क्या रहा? पहले प्रश्नपत्र, अब आंसर शीट में त्रुटियां; आयोग ने संशोधित उत्तर जारी किया