Move to Jagran APP

मजदूर अपने हक के लिए आगे आएं

लातेहार : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर श्रम नियोजन विभाग की ओर से सोमवार

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 06:32 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 06:32 PM (IST)
मजदूर अपने हक के लिए आगे आएं
मजदूर अपने हक के लिए आगे आएं

लातेहार : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर श्रम नियोजन विभाग की ओर से सोमवार को श्रम विभाग के सभागार में श्रमिक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मनिका विधायक हरिकृष्ण ¨सह व विशिष्ट अतिथि उपायुक्त राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मजदूरों का हक का हनन करना ये कानूनी अपराध है। मजदूर अपने हक अधिकार के लिए आगे आएं। उन्होंने लातेहार जिले के पांच श्रमिकों को शाल देकर सम्मानित किया। उपायुक्त राजीव कुमार ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा श्रम मजदूरों के खाते में साइकिल सहायता योजना, चिकित्सा सहायता योजना, श्रमिक औजार किट योजना, श्रमिक शेफ्टी किट योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 10 श्रम मजदूरों के खाते में राशि दी गई है। बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजधानी यादव ने कहा कि 17 सितंबर को श्रमिक सम्मान दिवस पर मजदूरों को सम्मानित करने से मजदूरों का हौसला बुलंद हुआ है। श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन ने कहा कि अब मजदूरों को मिलने वाली सुविधा सरकार के द्वारा ऑनलाइन कर दी गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार ¨सहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर श्रमिकों को सम्मानित करना बड़ी बात है। मंच संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सतेंद्र कुमार सिन्हा ने किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, विधायक प्रतिनिधि वंशी यादव, रंजीत कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

दस श्रमिक मजदूरों के खाते में दी सेफ्टी किट की राशि :

श्रम विभाग द्वारा चयनित दस मजदूरों की सेफ्टी किट की एक हजार की राशि का वितरण मनिका विधायक हरिकृष्ण ¨सह व उपायुक्त राजीव कुमार के हाथों किया गया। सूबेदार उरांव, बालेश्वर लोहरा, ललू उरांव, मोहन तुरी, सुखदेव ¨सह, खरीदन ¨सह, सुरेंद्र मोची, रितू ¨सह, सुधीर उरांव व स¨चद्र ¨सह को राशि प्रदान की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.