Move to Jagran APP

दीहा करम गोसांय आशीष..

लातेहार : लातेहार जिला मुख्यालय के बासेवाड़ा में करमा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 06:10 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 06:10 PM (IST)
दीहा करम गोसांय आशीष..
दीहा करम गोसांय आशीष..

लातेहार : लातेहार जिला मुख्यालय के बासेवाड़ा में करमा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त राजीव कुमार झूमर नृत्य पर खूब थिरके। इसके साथ ही जिला मुख्यालय के आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों में करमा पूजा गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई।

loksabha election banner

मंदिर, घर और अखरा में करम डाल स्थापित कर पूजा की गई। वहीं, पूजन के बाद रात भर झूमर नृत्य पर लोग थिरके। महिलाओं ने अखरा में करम डाल की पूजा कर मन्नतें मांगी। महिलाओं ने दीहा करम गोसांय आशीष, मोर भइयाक जीयत रखा लाखो बरीस..। आदि परंपरागत गीतों का गायन कर इलाकें में सुख समृद्धि की कामना की। प्राकृति पर्व करमा में पाहन द्वारा करमैतिन को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराते हुए करमा धरमा की कहानी सुनाई गई। बताया गया कि करमा प्रकृति के संरक्षण के साथ बहन भाई के प्यार का त्योहार है। इसमें बहनें उपवास रख कर अपने भाइयों के सुख समृद्धि की कामना करती हैं। करमा पूजा विधिवत संपन्न होने के बाद युवतियों ने रात भर ढोल मांदर की थाप पर थिरकती रहीं। शहर के पहाड़पुरी, पांडेयपुरा, लोटो, तुबेद, अंबाझारण, बेंदी, डेंमू, रिचुघूटा, कीनामाड़ के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के सभी गांवों में करमा पूजा की धूम रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.