Move to Jagran APP

Jharkhand News: बारात लेकर दुल्हन लाने पहुंचा दूल्हा, मंडप से फरार हो गई लड़की; फिर दोनों पक्ष ने उठाया ये कदम

Jharkhand News Today लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया। प्रखंड के हुटाप पंचायत के सुदूरवर्ती गांव में शादी से ठीक पहले दुल्हन फरार हो गई। जानकारी के अनुसार शादी की निर्धारित तिथि और होनेवाली शादी की तैयारियां को लेकर मंडप सजाया जा रहा था। गाजे-बाजे के साथ बारात भी पहुंच चुकी थी।

By Utkarsh Pandey Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sat, 20 Apr 2024 04:29 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2024 04:29 PM (IST)
लातेहार में मंडप से दुल्हन हुई फरार (जागरण)

संवाद सूत्र, जागरण, चंदवा (लातेहार)। Latehar News: लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया। प्रखंड के हुटाप पंचायत के सुदूरवर्ती गांव में शादी से ठीक पहले दुल्हन फरार हो गई। जानकारी के अनुसार शादी की निर्धारित तिथि और होनेवाली शादी की तैयारियां को लेकर मंडप सजाया जा रहा था। गाजे-बाजे के साथ बारात भी पहुंच चुकी थी।

loksabha election banner

वैवाहिक बंधन और सात फेरों की चल रही तैयारियों के बीच गांव पहुंचे बारातियों के लिए पकवान भी बनकर तैयार था। दुल्हन को शादी के लिए मंडप पर ले जाया जाना था। जिसके बाद दूल्हा और दुल्हन सात फेरे लेते, लेकिन इससे पहले ही दुल्हन घर छोड़कर वहां से फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने की जानकारी के बाद शादी की खुशियों में ग्रहण लग गया।

दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्षों में इसे लेकर नोंक-झांेक और विवाद शुरू हो गया। दुल्हन के फरार होने के बाद जगहंसाई और सामाजिक लोक लाज बचाने के लिए दुल्हन के पिता ने अपनी छोटी बेटी से दूल्हे के शादी करने का आग्रह किया।

फरार दुल्हन की छोटी बहन भी पिता कीे पगड़ी और मान-सम्मान को बचाने के लिए शादी के लिए तैयार हो गई मगर दूल्हा शादी के लिए राजी नही हुआ। विवाद बढ़ता देख पंचायत के मुखिया को बुलाया गया। दोनो पक्षो ने उचित फैसले की मांग की। मुखिया समेत पंचायत के लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर बात नहीं बनी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल पर प्रशासन ने मामला कराया शांत: शादी के ठीक पहले दुल्हन के फरार होने की मिली सूचना के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी राजेश प्रसाद ने इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पदाधिकारियों व प्रशासन को दी।

पीएलवी की सूचना के बाद प्रशासन गांव पहुंचा। दोनों पक्षों को समझा बूझाकर काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। आखिरकार बिन दुल्हन के ही बारात वापस लौटी। प्रशासनिक टीम में चंदवा थाना के पुअनि किशोर मुंडा, रविन्द्र सिंह, पंचायत सचिव बालेश्वर उरांव समेत अन्य शामिल थे।

क्या था मामला: लातेहार सदर प्रखंड अंतर्गत सोहदाग गांव के कांगलू गंझू के बेटे की शादी हुटाप पंचायत के जिलिंग गांव में तय हुई। तय तिथि के अनुसार गुरुवार की देर रात्रि बारात पहुंची लेकिन शादी के फेरों से पूर्व ही दुल्हन के भाग जाने से मामला उल्टा पड़ गया और बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटना पड़ा। पीएलवी राजेश प्रसाद व जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल पर तत्काल प्रशासनिक टीम गांव नहीं पहुंचती तो मामला और भी बढ़ सकता था।

यह भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का 'नीतीश प्रेम' फिर उमड़ा, सियासत हुई तेज; इन 3 बातों के लिए कर दिया आगाह

Manish Kashyap: किसके दम पर चुनाव लड़ रहे हैं मनीष कश्यप? पब्लिक के बीच खुद दी जानकारी; सियासत हुई तेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.