Latehar News: लातेहार में एक करोड़ रुपये के हाईटेंशन तार चोरी का मामला, पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार
Jharkhand Latehar News झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर लगभग एक करोड़ रुपये के कीमती हाईटेंशन तार चोरी के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से पांच की गिरफ्तारी चंदवा क्षेत्र से हुई है।
लातेहार, जासं। Jharkhand, Latehar News लातेहार के सिमरिया व कटकम सांडी थाना पुलिस ने लातेहार व चंदवा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर लगभग एक करोड़ रुपये के कीमती हाईटेंशन तार चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के चंदवा व लातेहार से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से पांच की गिरफ्तारी चंदवा क्षेत्र से हुई है।
इन लोगों को किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार लोगो में केदार गंझू (पिता लाली पाहन), पोलिकर गुड़िया (पिता जेम्स गुड़िया) (दोनो चीरो चंदवा), मो. इरशाद उर्फ सोनू (पिता मिस्टर मियां), रसीद आलम (पिता सफीक आलम) (दोनो तिलैयाटांड़ चंदवा) व एक अन्य के साथ लातेहार से विजय सिंह नामक एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है।
लगभग एक करोड़ रुपये के हाईटेंशन वायर चोरी में संलिप्त होने का आरोप: पुलिस
पुलिस ने बताया कि उक्त सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ सिमरिया थाना में कांड संख्या 197/22 व कटकम सांडी थाना में कांड संख्या 176/22 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इन पर लगभग एक करोड़ रुपये के हाईटेंशन वायर चोरी में संलिप्त होने का आरोप है।
गिरफ्तार लोगों को पुलिस ले गई अपने साथ, छापेमारी में ये जवान थे शामिल
गिरफ्तार सभी लोगों को कटकमसांडी व सिमरिया पुलिस अपने साथ ले गई है। अभियान में चंदवा थाना के पुअनि दिव्य प्रकाश, सअनि अरविंद सिंह व भीम कुमार समेत पुलिस जवान शामिल थे।