हेमंत सोरेन के बदलाव यात्रा पर हुई चर्चा
संवाद सूत्र चंदवा झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के
संवाद सूत्र, चंदवा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लातेहार खेल स्टेडियम में बदलाव यात्रा के तहत आम सभा कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रखंड कमेटी चंदवा की बैठक स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझू एवं संचालन मो सरफराज ने किया। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर गंझू ने कहा कि झारखंड में आनेवाला कल झामुमो का है। झामुमो के प्रयास से ही झारखंड अलग हुआ। झारखंड का विकास भी झामुमो ही करेगी। जनता को इसे समझने की जरूरत है। आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो की सरकार बनेगी। प्रदेश की दिशा और दशा दोनों बदलेगी। जिला सचिव इश्तेयाक उर्फ पप्पन खान, जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा ने भी झामुमो को झारखंड प्रदेश का भविष्य बताया। बैठक में अगामी 19 सितंबर को झामुमो नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सफलता को लेकर गांव एवं पंचायत स्तर पर दीवार लेखन, सभा में व्यापक संख्या में चंदवा प्रखंड से भागीदारी सुनिश्चित करने समेत कई रणनीतियों पर विचार करते सहमति जताई गई। मौके पर सीतमोहन मुंडा, सुमन सुनील सोरेंग, हरि कुमार भगत, कार्तिक मुंडा, रामधन गंझू, सुजीत कुमार, महरंग लोहरा, चरकू पाहन, रविद्र भगत, बैजनाथ मुंडा, अनिल उरांव, दिलीप उरांव, बबलू खान, प्रदीप सिंह खरवार, संजय समेत अन्य मौजूद थे।