वाहन के धक्के से छात्रा घायल
बरवाडीह बरवाडीह मुख्य सड़क पर चर्च के निकट सोमवार को एक चार वर्ष की छात्रा अमृता कु
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 05:57 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 05:57 PM (IST)
बरवाडीह : बरवाडीह मुख्य सड़क पर चर्च के निकट सोमवार को एक चार वर्ष की छात्रा अमृता कुमारी अज्ञात वाहन से धक्का लगने पर घायल हो गई। घायल छात्रा का इलाज बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। उसके पैर में गंभीर चोट लगी है। उक्त छात्रा संत थॉमस स्कूल में पढ़ती है। टेंपो से उतर कर वह स्कूल जा रही थी, इसी दौरान वाहन ने उसे धक्का मार दिया। उसके पैर में दो टांके लगे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें