लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की प्राथमिकी
संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) प्रखंड के सुदूरवर्ती परसाटोली रूद बरवाटोली निवासी सुरेश उर
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 07:04 PM (IST)
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : प्रखंड के सुदूरवर्ती परसाटोली, रूद बरवाटोली निवासी सुरेश उरांव ने गांव के ही मंटू महतो (पिता इनु महतो) पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि 31 अक्टूबर को उसकी पुत्री कालेज के लिए निकली थी। रात तक घर नहीं लौटने पर उनलोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान ज्ञात हुआ कि गांव का ही युवक मंटू उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। जब इस बात की जानकारी लेने के लिए युवक के घर पहुंचे तो उसके घर वालों ने उसके साथ गाली-गालौज की। इधर आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कारवाई में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें