खाना बनाते समय घर में लगी आग, एक लाख की क्षति
संवाद सूत्र मनिका प्रखंड के पल्हेया पंचायत के पसंगन गांव में नसीब सिंह के घर में अचानक आग
संवाद सूत्र, मनिका : प्रखंड के पल्हेया पंचायत के पसंगन गांव में नसीब सिंह के घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार परिवार के लोग काम करने गए थे। घर मे नसीब सिंह की बेटी खाना बना रही थी। इसी दौरान आग एक बोड़ा में पकड़ लिया। फिर घर में रखी लकड़ी तक आग पहुंच गई। नसीब सिंह की पुत्री इतनी घबरा गई कि वह शोर तक नहीं मचा पा रही थी। आग की लपट ने पूरे घर को कब्जे में ले लिया। हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब समाप्त हो चुका था। नसीब सिंह के अनुसार 16 हजार नकद, घर का सारा कपड़ा, सारे जरूरी कागजात, अनाज और दरवाजा तक जल गया। पंचायत समिति सदस्य दिनेश प्रसाद ने तत्काल 50 किलो चावल उपलब्ध कराया। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप