उपमुखिया पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद सूत्र बरवाडीह बरवाडीह प्रखंड के पोखरीकला पंचायत की मुखिया एलिस एक्का के बयान पर।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 07:18 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, बरवाडीह : बरवाडीह प्रखंड के पोखरीकला पंचायत की मुखिया एलिस एक्का के बयान पर पुलिस ने उपमुखिया फहीमुद्दीन के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। उप मुखिया पर सरकारी काम मे बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने मुखिया एलिस एक्का के बयान के हवाले से बताया कि 19 मई को पोखरीकला में सरकारी योजनाओं को लेकर कार्यकारिणी की बैठक हो रही थी। जिसमें उपमुखिया फहीमुद्दीन आकर इसका विरोध किया और प्रोसिडिग को कलम से काट दिया। जिससे बैठक नही हो सकी। उन्होंने कहा कि मुखिया ने उपमुखिया के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था। उसके आलोक में उपमुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें