मारपीट मामले में 35 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
बरवाडीह थाना क्षेत्र के सरईडीह में मारपीट के मामले में पुलिस ने 35।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 05:41 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरवाडीह : बरवाडीह थाना क्षेत्र के सरईडीह में मारपीट के मामले में पुलिस ने 35 लोगो पर केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि उनमें 15 लोगो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं करीब 20 अज्ञात लोग भी इसमे आरोपी बनाए गए हैं। उन्होंने कार्रवाई प्रभावित होने के मद्देनजर नामजद आरोपियों के नाम का खुलासा नही किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी बनाए गए अज्ञात लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय रहते पुलिस वहां पहुंचने में सफल हो गई थी। जिससे बड़ी वारदात होने से बच गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें