धानक्रय का भुगतान नहीं होने से किसान परेशान
संवाद सूत्र बरवाडीह बरवाडीह और छिपादोहर धान क्रय केंद्र में पिछले दिनों खरीदे गए धा
संवाद सूत्र, बरवाडीह : बरवाडीह और छिपादोहर धान क्रय केंद्र में पिछले दिनों खरीदे गए धान के पैसे का भुगतान अभी तक नही हो पाया है। किसानों को धान के पैसे का भुगतान नही होने से किसान काफी परेशान हैं। किसान निजाम अंसारी, देवराज तिवारी, मदन तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, सुरेश यादव, उमेश यादव, बिनय यादव, अयोध्या यादव, अशर्फी यादव ने कहा कि बरवाडीह और छिपादोहर में करीब 70 किसानों से लगभग 2500 क्विटल धान की खरीदारी की गई है। किसानों ने बताया कि धान क्रय केंद्र में धान बेचे कई दिन हो गए, लेकिन धान की राशि भुगतान में देरी की जा रही है। धान की खरीदारी भी बंद हो गया है। वहीं बीसीओ अनुज कुमार शरण ने बताया कि जो धान की खरीदारी हुई है,उसे अभी राइस मिल में भेजा नही जा सका है। राइस मिल से जब चालव की आपूर्ति एफसीआई को की जाएगी और यहां से धान राइस मिल में भेजा जाएगा ,तब ही किसानों को धान के पैसे का भुगतान किया जाएगा। बहुत जल्द धान भेजने की तैयारी की जा रही है। किसानों की जल्द ही राशि की भगतान किया जाएगा।