पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ में आइआरबी का जवान घायल
पुलिस और उग्रवादियों के खिलाफ मुठभेड़ में इंडिया रिजर्व बटालियन आइआरबी के जवान विकेश ठाकुर घायल हो गए।
लातेहार, जेएनएन। बालूमाथ थाना क्षेत्र में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ में इंडिया रिजर्व बटालियन आइआरबी के जवान विकेश कुमार ठाकुर को सीने में गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात टीपीसी उग्रवादी घात लगाकर बैठे हुए थे। तभी वहां से पुलिस की गाड़ी गुजरी। इस पर उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुर कर दी। इसकी जानकारी लातेहार पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे।
एसपी ने बालूमाथ थाना में पत्रकारों बताया कि टीपीसी उग्रवादी संगठन और पुलिस की मुठभेड़ में इंडिया रिजर्व बटालियन आइआरबी के जवान विकेश कुमार ठाकुर को सीने में गोली लगी है। पुलिस घायल जवान को हेरहंज स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाई। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रांची भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि उग्रवादियों से मुठभेड़ जारी है। सूचना के अनुसार झारखंड के डीजीपी कुछ देर में बालूमाथ पहुंचने वाले हैं।
जानिए, क्या है मामला:
रविवार की देर रात बालूमाथ पुलिस को सूचना मिली थी कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के हुंडी में हथियारबंद उग्रवादी जमा हैं। इस सूचना पर रात के 1.00 बजे बालूमाथ थाना पुलिस की टीम हुंडी के लिए रवाना हो गई। पुलिस के हुंडी पहुंचते ही उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 6 बजे तक गोलियों की आवाज आ रही थी।
यह भी पढ़ेंः धनतेरस कल, 19 साल बाद बन रहा विशेष संयोग
Jharkhand: 1 security personnel injured in encounter between security forces & Maoists in Latehar. Encounter ended,search operation underway pic.twitter.com/oCRQkvdDI7— ANI (@ANI) October 16, 2017