झामुमो का धरना-प्रदर्शन 24 को
कोलेबिरा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार दिनांक 24 सितंबर को झार
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 05:46 PM (IST)
कोलेबिरा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार दिनांक 24 सितंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में सभी प्रखंड कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसी के तहत पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के मूल्य में वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में झामुमो द्वारा प्रखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की नीतियों विरोध किया जाएगा। साथ ही पेट्रो मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की जाएगी। प्रखंड अध्यक्ष बसंत डुंगडुंग एवं सचिव किन्नू केरकेट्टा ने कहा है कि प्रखंड के सभी पंचायत एवं सभी बूथ के अध्यक्ष, सचिव, कार्यकर्ता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी समर्थकों से धरना स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें