Move to Jagran APP

पारा शिक्षक मनोज यादव का निधन

मनिका : मनिका प्रखंड के बंदुआ संकुल स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सेमर महुआ के पारा शिक्ष

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 05:58 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 05:58 PM (IST)
पारा शिक्षक मनोज यादव का निधन
पारा शिक्षक मनोज यादव का निधन

मनिका : मनिका प्रखंड के बंदुआ संकुल स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सेमर महुआ के पारा शिक्षक सह प्रधानाध्यापक मनोज यादव की मौत मंगलवार की रात इलाज के दौरान रांची में हो गई।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार मनोज यादव को अचानक तबियत खराब होने के कारण उन्हें रांची ले जाया गया था। जहां आलम हॉस्पिटल में उनका ईलाज चल रहा था। मंगलवार को पारा शिक्षक संघ की एक बैठक भी की गई थी। जिसमे मनोज यादव के ईलाज के लिए सहयोग राशि की व्यवस्था पारा शिक्षकों ने की थी। बुधवार को सुबह राशि लेकर संघ के लोगों को रांची जाना था। लेकिन मंगलवार की रात ही उनकी मौत हो गई। पारा शिक्षकों ने उनकी मौत पर गहरा शोक व्यक्त की। पूर्व विधायक रामचंद्र ¨सह ने गहरी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज यादव एक ईमानदार कार्यकर्ता थे। इस मौके पर राजद के कार्यकारी सदस्य लक्ष्मण यादव, वृंदबिहारी यादव, शिव यादव, राजद परिवार एवं पारा शिक्षक गन एवं ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वह अपने पीछे पत्नी समेत चार पुत्र को छोड़ गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.